Petrol-Diesel Price : 90 डॉलर से नीचे है क्रूड ऑयल, देश में 3 महीनों से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today : 90 दिनों से ज्यादा का वक्त हो चुका है, जब देश ने ईंधन तेल के खुदरा दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बदलाव किया था. तबसे लगातार दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, तबसे क्रूड बाजार गिरावट में जाकर फिर नई ऊंचाइयों पर भी पहुंच गया है.

Petrol-Diesel Price : 90 डॉलर से नीचे है क्रूड ऑयल, देश में 3 महीनों से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में 90 से ज्यादा दिनों से कोई बदलाव नहीं.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में शुक्रवार यानी 4 फरवरी, 2022 को कोई बदलाव नहीं हुआ है. 90 दिनों से ज्यादा का वक्त हो चुका है, जब देश ने ईंधन तेल के खुदरा दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बदलाव किया था. तबसे लगातार दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, तबसे क्रूड बाजार गिरावट में जाकर फिर नई ऊंचाइयों पर भी पहुंच गया है. 90 डॉलर का सात सालों का रिकॉर्ड छू चुका ब्रेंट क्रूड फिलहाल 89 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है. पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.02 प्रतिशत घटकर 89.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया. वहीं. वायदा कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत घटकर 88.65 डॉलर प्रति बैरल रह गया.

अगर भारतीय वायदा बाजार की बात करें तो मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार बढ़ाए जिससे कच्चा तेल की कीमत आठ रुपये की मामूली तेजी के साथ 6,585 रुपये प्रति बैरल पर आ गई.

देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के पहले के महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर रखे गए हैं. ऐसे में आइए देख लेते हैं कि कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन तेल का क्या दाम चल रहा है-

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.