
Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में गुरुवार यानी 26 मई, 2022 को कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीते शनिवार को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से पेट्रोल-डीजल ने जो क्रमश: 8.69 रुपये प्रति लीटर और 7.05 रुपये प्रति लीटर की कटौती देखी है, उसके बाद से तेल के दाम फिर लगातार स्थिर चल रहे हैं. बता दें कि यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद भारत उससे तेल आयात जारी रख रहा है. पिछले कई हफ्तों से क्रूड लगातार 105-112 डॉलर प्रति बैरल के बीच चल रहा है.
सप्लाई-डिमांड को देखते हुए, ब्रेंट क्रूड लगातार ऊपर बना हुआ है. हालांकि, इस बीच सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाने पर देश में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. हालांकि, फिर कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर ही बना हुआ.
कुछ प्रमुख शहरों में तेल के रेट
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.