यह ख़बर 13 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पेप्सीको में नूयी के तीन संभावित उत्तराधिकारी नियुक्त

खास बातें

  • पेप्सीको ने अपने तीन शीर्ष पदों पर नियुक्तियां करने की घोषणा सोमवार को की। इन्हें इसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।
न्यूयार्क:

पेप्सीको ने अपने तीन शीर्ष पदों पर नियुक्तियां करने की घोषणा सोमवार को की। इन्हें इसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

कंपनी शीर्ष पदों पर इस बदलाव के तहत जान कांपटन को पेप्सीको का अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। जबकि ब्रायन कार्नेल को अमेरिकी फूड डिवीजन के प्रमुख पर पर लाया जा रहा है। कंपनी में अध्यक्ष का पद नया है।

कार्नेल व कांपटन के साथ ही पेप्सिको के यूरोपीय परिचालन प्रमुख जेन एब्डला को नूयी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। नूयी अभी कंपनी की चेयरपर्सन व सीईओ हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये नियुक्तियां ऐसे समय में की जा रही हैं जबकि पेप्सिको के मुकाबले प्रतिस्पर्धी कंपनी कोका कोला की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने से नूयी को निवेशकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।