ऑनलाइन बैंकिंग से खत्म हो जाएंगी बैंकों की शाखाएं : अमिताभ कांत

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग का बढ़ता चलन आने वाले सालों में बैंक शाखाओं को समाप्त कर देगा.

ऑनलाइन बैंकिंग से खत्म हो जाएंगी बैंकों की शाखाएं : अमिताभ कांत

ऑनलाइन बैंकिंग से खत्म हो जाएंगी बैंकों की शाखाएं : अमिताभ कांत- फाइल फोटो

नई दिल्ली:

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग का बढ़ता चलन आने वाले सालों में बैंक शाखाओं को समाप्त कर देगा.

उन्होंने एक कार्य्रकम में कहा कि कम लागत वाले ऑनलाइन लेनदेन तथा प्रौद्योगिकी उन्नयन से व्यापारिक दक्षता बढ़ने के कारण अगले 5-6 साल में बैंक शाखाएं समाप्त हो जाएंगी.

उन्होंने कहा, मेरी राय में अगले 5-6 साल में हम बैंक शाखाओं का अस्तित्व समाप्त होते देखेंगे. बैंक शाखाओं की भारी लागत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग की तुलना में यह बहुत ज्यादा है. इस संबंध में उन्होंने देश में मोबाइल फोन व ऑनलाइन लेनदेन का चलन बढ़ने का भी जिक्र किया. (न्यूज एजेंसी भाषा से इनपुट)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com