खास बातें
- केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है। मंत्रिसमूह की एक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है। मंगलवार की शाम को मंत्रिसमूह की एक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। प्याज के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के बाद सरकार ने प्यार के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के विरोध में नासिक और आस-पास के किसान सड़कों पर आ गए थे। इतना ही, महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने इसका विरोध किया था।