यह ख़बर 28 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जून तिमाही में ओएनजीसी का लाभ 12 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • ओएनजीसी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 12% बढ़कर 4,095 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी पर सब्सिडी भुगतान की जिम्मेदारी दोगुनी बढ़ गई।
New Delhi:

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त हुई तिमाही में करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 4,095 करोड़ रुपये पहुंच गया। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी पर सब्सिडी भुगतान की जिम्मेदारी दोगुने से अधिक बढ़ गई। ओएनजीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एके हजारिका ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का लाभ 11.9 प्रतिशत बढ़कर 4,095 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में कच्चे तेल की बिक्री पर सकल प्राप्ति 121.29 डॉलर प्रति बैरल रही, लेकिन सब्सिडी देने के बाद यह घटकर महज 48.76 डॉलर प्रति बैरल रह गई, जो बीते वित्तवर्ष की इसी अवधि की शुद्ध प्राप्ति के लगभग समान है। उल्लेखनीय है कि ओएनजीसी और तेल एवं गैस का उत्खनन करने वाली अन्य कंपनियां अपनी आय का कम से कम एक तिहाई हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनिंग कंपनियों को सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराती हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com