यह ख़बर 18 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा

खास बातें

  • आपूर्ति सम्बंधी चिंताओं और मांग में वृद्धि की संभावनाओं के कारण गुरुवार को अमेरिका में कच्चे तेल के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।
न्यूयार्क:

आपूर्ति सम्बंधी चिंताओं और मांग में वृद्धि की संभावनाओं के कारण गुरुवार को अमेरिका में कच्चे तेल के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अप्रैल लाइट, स्वीट क्रूड तेल वायदा का भाव 3.44 डॉलर प्रति बैरल (3.51 प्रतिशत) बढ़कर 101.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। लंदन ब्रेंट क्रूड मई वायदा का भाव भी तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को भी मध्यपूर्व में राजनीतिक संकट जारी रहा। लीबिया में संघर्ष के कारण इसका 16 लाख बैरल प्रतिदिन का उत्पादन लगभग बंद हो गया है। जानकारों का कहना है कि सउदी अरब के तेल उद्योग से केवल 100 किलोमीटर दूर बहरीन में जारी तनाव विश्व की तेल आपूर्ति के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com