यह ख़बर 28 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ऋण संकट को रोकने को मजबूत उपाय करे यूरोप : ओबामा

खास बातें

  • ओबामा चाहते हैं कि यूरो क्षेत्र के ऋण संकट को फैलने से रोकने के लिए मजबूत उपायों की सुरक्षादीवार खड़ी की जानी चाहिए।
लंदन:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चाहते हैं कि यूरो क्षेत्र के ऋण संकट को फैलने से रोकने के लिए मजबूत उपायों की सुरक्षादीवार खड़ी की जानी चाहिए। फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, इस सप्ताह हमारे यूरोपीय सहयोगियों ने रणनीति के मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे यूरोपीय वित्तीय बाजार के भरोसे को बहाल किया जा सके। ओबामा ने इस बिजनेस दैनिक में लिखा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौती और खतरे को देखते हुए यह सभी के लिए महत्वपूर्ण है कि इस रणनीति को सफलतापूर्वक लागू किया जाए। इनमें से एक बात फायरवॉल बनाने की है, जिससे इस संकट को फैलने से रोका जा सके और यूरोपीय बैंकों को मजबूत किया जा सके।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com