नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को करीब तीन घंटे तक ट्रेडिंग बंद रही

एनएसई पर दोपहर में कारोबारी कामकाज फिर से शुरु हो गया. एनएसई के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके मंच पर कारोबार साढ़े बारह बजे फिर शुरु हो गया और अब कोई परेशानी नहीं आ रही है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को करीब तीन घंटे तक ट्रेडिंग बंद रही

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को करीब तीन घंटे तक ट्रेडिंग बंद रही- प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

तकनीकी गड़बड़ी के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को करीब तीन घंटे तक ट्रेडिंग बंद रही है.  इतिहास में पहली बार NSE में इतनी बड़ी गड़बड़ी आई है.

इससे पहले दिसंबर 2012 में NSE में 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकी थी लेकिन इसके बाद ऐसा कोई वाकया सामने नहीं आया. वह भी तब यह केवल 15 मिनट के लिए थी लेकिन अबकी बार ट्रेडिंग 30 मिनट के लिए बंद हुई है.

इस मामले को गंभीर बताते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सेबी (SEBI) हालात पर नज़र रख रही है. साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इस गड़बड़ी को लेकर सेबी को रिपोर्ट भी देगी. 

एनएसई पर दोपहर में कारोबारी कामकाज फिर से शुरु हो गया. एनएसई के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके मंच पर कारोबार साढ़े बारह बजे फिर शुरु हो गया और अब कोई परेशानी नहीं आ रही है. (एजेंसियों से इनपुट)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com