खास बातें
- अमेरिका और यूरोप में अनिश्चित आर्थिक हालात के बावजूद देश का निर्यात जुलाई के दौरान सालाना स्तर पर 81.79 फीसद बढ़कर 29 अरब डॉलर हो गया।
New Delhi: अमेरिका और यूरोप में अनिश्चित आर्थिक हालात के बावजूद देश का निर्यात जुलाई के दौरान सालाना स्तर पर 81.79 फीसद बढ़कर 29 अरब डॉलर का हो गया। जुलाई 2010 में 16.14 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जुलाई में आयात भी 51.5 फीसद बढ़कर 40.4 अरब डॉलर का हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 26.6 अरब डॉलर था जिससे कारोबारी घाटा 11 अरब डॉलर का हुआ। हालांकि वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी और यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में अनिश्चितता के कारण आने वाले महीनों में निर्यात की ऊंची वृद्धि दर कायम रह पाना मुश्किल है। खुल्लर ने कहा था, निर्यात का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन मेरी समझ से यह (निर्यात की ऊंची वृद्धि दर) कायम नहीं रहेगी। अगस्त-सितंबर में वृद्धि दर गिरती दिखेगी। अमेरिका और यूरोप में अनिश्चित आर्थिक हालात से वैश्विक मांग प्रभावित होने की आशंका है। इन देशों में भारत से करीब 35 फीसद निर्यात होता है।