खास बातें
- भारत के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत न्यूजीलैंड ने मुंबई में महावाणिज्य दूतावास कार्यालय खोलने की घोषणा की है।
मुंबई: भारत के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत न्यूजीलैंड ने मुंबई में महावाणिज्य दूतावास कार्यालय खोलने की घोषणा की है। न्यूजीलैंड के आव्रजन और सहायक पर्यटन मंत्री जोनाथन कोलमन ने कहा, यह कार्यालय कल शुरू होगा। इससे न्यूजीलैंड को भारत के साथ व्यापारिक संभावनाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। मुंबई में महावाणिज्यिक दूतावास कार्यालय शुरू करना दोनों देशों के कारोबारी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।