यह ख़बर 31 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

2010-11 की संशोधित आर्थिक विकास दर 8.4 फीसदी

खास बातें

  • वित्त वर्ष 2010-11 के लिए देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान को पूर्व के 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.4 प्रतिशत कर दिया गया।
नई दिल्ली:

वित्त वर्ष 2010-11 के लिए देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान को पूर्व के 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.4 प्रतिशत कर दिया गया। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में यह सूचना दी गई।

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा यहां जारी अस्थायी आंकड़े के अनुसार, "2010-11 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले वर्ष की तुलना में 8.4 प्रतिशत अधिक रहा।"

कारोबारी साल 2010-11 में अनुमानित जीडीपी 48,85,954 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की अनुमानित जीडीपी 45,07,637 करोड़ रुपये से 8.4 प्रतिशत अधिक है।

आलोच्य अवधि में जीडीपी विकास में सर्वाधिक योगदान सेवा क्षेत्र का रहा, जिसमें 9.3 प्रतिशत विकास दर्ज किया गया।
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने एक बयान में कहा है, "2010-11 के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर भी सात प्रतिशत के प्रभावशाली स्तर पर रही है।"

लेकिन विनिर्माण और निर्माण जैसे द्वितीयक सेक्टरों में वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही। वर्ष 2010-11 में सकल राष्ट्रीय आय पिछले कारोबारी साल की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबारी साल 2010-11 में सकल घरेलू बचत 24.81 लाख करोड़ रुपये अनुमानित रही, जो बाजार मूल्य पर देश की जीडीपी का 32.3 प्रतिशत है।