खास बातें
- ट्रेन्ट लि. को मार्च 2010 को समाप्त हो चुके वित्त वर्ष के लिए अपने पूर्व एमडी नोएल एन टाटा का वेतन बढ़ाने की अनुमति मिल गई है।
New Delhi: टाटा समूह की कंपनी ट्रेन्ट लि. को मार्च 2010 को समाप्त हो चुके वित्त वर्ष के लिए अपने पूर्व प्रबंध निदेशक नोएल एन टाटा का वेतन बढ़ाने की सरकार से अनुमति मिल गई है। ट्रेन्ट देश भर में वेस्टासाइड्स खुदरा स्टोर चलाती है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, कंपनी ने वेतन बढ़ाने के संबंध में केंद्र सरकार को आवेदन दिया था। कंपनी को मार्च 2010 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिये नोएल टाटा का वेतन बढ़ाने की अनुमति सरकार से मिल गयी हैर्।र्ं ट्रेन्ट की 2009 10 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक टाटा का सालाना वेतन 44. 57 लाख था। यह 1956 के कंपनी कानून के मुताबिक निर्धारित सीमा से अधिक था। टाटा इंटनेशनल का प्रबंध निदेशक बनने के बाद नोएल टाटा ने पिछले अगस्त में ट्रेन्ट से इस्तीपा दे दिया था।