यह ख़बर 15 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ब्रुक्स ने दिया इस्तीफा, मर्डोक ने मांगी माफी

खास बातें

  • फोन हैकिंग विवाद के कारण लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच मीडिया के बेताज बादशाह मर्डोक और उनके परिवार ने राष्ट्र से माफी मांगी है।
लंदन:

फोन हैकिंग विवाद के कारण लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच मीडिया के बेताज बादशाह रूपर्ट मर्डोक और उनके परिवार ने राष्ट्र से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने न्यूज ऑफ द वर्ल्ड की पूर्व संपादक रिबीका ब्रुक्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मर्डोक, उनके परिवार और उनका मीडिया घराना ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में विवादों में घिर गया और उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मर्डोक के पुत्र जेम्स मर्डोक ने उन उपायों की चर्चा की जो कंपनी इस मुद्दे से निपटने के लिए उठा रही है। इन उपायों में माफी शामिल है। ब्रिटेन में चार समाचार पत्रों का स्वामित्व करने वाले न्यूज इंटरनेशनल के कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में उन्होंने लिखा कि इस सप्ताहांत न्यूज इंटरनेशनल सभी राष्ट्रीय समाचारपत्रों में एक विज्ञापन छपवाएगा। उन्होंने कहा, जो कुछ भी हुआ हम उसके लिए राष्ट्र से माफी मांगेंगे। हम भविष्य में भी इसका अनुसरण करेंगे और किसी भी गलत काम से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com