यह ख़बर 29 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बढ़ती ब्याज दरों से मुंबई में किरायेदारों की संख्या बढ़ी

खास बातें

  • बढ़ती ब्याज दरें और आसमान छूती घर की कीमतें। इन सबसे परेशान आम आदमी मुंबई में अब किराए के मकान में रहना पसंद कर रहा है।
Mumbai:

बढ़ती महंगाई, बढ़ती ब्याज दरें और आसमान छूती घर की कीमतें। इन सबसे परेशान आम आदमी मुंबई में अब अपने घर के सपने को भुलाकर किराए के मकान में रहना पसंद कर रहा है। पिछले कुछ महीनो में ये चलन तेजी से बढ़ा है।  अकेले जून में मुंबई में घर की खरीदारी का रजिस्ट्रेशन 30 फीसदी घटा है जबकि किराए के मकान के लीज एन्ड लाइसेन्स एग्रीमेन्ट का रजिस्ट्रेशन 18 फीसदी बढ़ा है। रिजर्व बैंक ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी वो रेपो रेट में रियायत नहीं बरतेंगी। मतलब साफ है ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के लिए तैयार रहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com