दुनिया के टॉप 30 'सुपर शहरों' में मुंबई और दिल्ली भी

दुनिया के टॉप 30 'सुपर शहरों' में मुंबई और दिल्ली भी

मुंबई शहर का फाइल फोटो...

नई दिल्‍ली:

दुनिया के 30 सबसे शक्तिशाली, उत्पादक व बेहतर संपर्क सुविधा वाले शहरों में दो भारतीय शहरों- दिल्ली व मुंबई- को भी शामिल किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय रीयल एस्टेट परामर्श कंपनी जेएलएल ने एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला है। इसमें भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई को 22वें तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 24वें स्थान पर रखा गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तीस शहरों की इस सूची में तोक्यो पहले स्थान पर है। चार शीर्ष 'सुपर शहरों' में न्यूयार्क, लंदन व पेरिस शामिल है।