यह ख़बर 06 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में 6,500 करोड़ के हवाला रैकेट का भंडाफोड़

खास बातें

  • महाराष्ट्र बिक्री कर विभाग ने शहर की 37 कंपनियों पर छापा मारते हुए लगभग 6,500 करोड़ के हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
Mumbai:

महाराष्ट्र बिक्री कर विभाग ने शहर की 37 कंपनियों पर छापा मारते हुए लगभग 6,500 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। बिक्री कर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, हमारी जांच के दौरान हमें पता चला कि इन 37 कंपनियों ने 2007 के बाद से लगभग 6,500 करोड़ रुपये का लेन-देन किया था। लगभग सभी कंपनियों के एक अग्रणी निजी बैंक में खाते थे। उन्होंने बताया, हमने ग्रांट रोड, चारनी रोड, कालबादेवी, ओपरा हाउस और विरार की 12 जगहों पर छापे मारे, जहां से ये कंपनियां अपनी गतिविधियां चलाती थीं।उन्होंने बताया कि कल जिन कंपनियों पर छापे मारे गए थे, वे कथित तौर पर लौह सामग्री और हीरे के व्यापार में शामिल थीं। पुलिस ने इस रैकेट में कथित भागीदारी के सिलसिले में शहर के एक व्यापारी नरेश शाह को गिरफ्तार भी किया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com