यह ख़बर 02 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति में प्रबंधन और कर्मचारी अपने-अपने रुख पर अड़े

खास बातें

  • मारुति के मानेसर प्लांट में सोमवार से लॉक आउट जारी है। काम ठप होने के चौथे दिन भी कंपनी और कर्मचारी अपने−अपने रुख पर कायम हैं।
नई दिल्ली:

मारुति के मानेसर प्लांट में सोमवार से लॉक आउट जारी है। काम ठप होने के चौथे दिन भी कंपनी और कर्मचारी अपने−अपने रुख पर कायम हैं। इससे पहले कंपनी ने सोमवार को 21 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था और बाकी सभी कर्मचारियों को अच्छे व्यवहार के लिए एक बॉन्ड भरने को कहा था। कंपनी के कर्मचारियों ने इन दोनों फैसलों का विरोध किया था। कंपनी के बाकी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक निलंबित कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाता तब तक कर्मचारी काम पर वापस नहीं आएंगे। मारुति के इन कर्मचारियों के समर्थन में आसपास के इलाके के कई कर्मचारी संघ आ गए हैं। इस पूरे विवाद में मारुति प्रबंधन और कर्मचारी दोनों अपने−अपने रुख पर अड़े हुए हैं और इस विवाद का जल्द समाधान होते नहीं दिख रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com