यह ख़बर 14 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा के पहले विमान की उड़ान सफल

खास बातें

  • कम्पनी ने कहा कि एक सितम्बर को विमान सी-एनएम5 को 45 मिनट तक उड़ाकर इसकी जांच की गई। विमान में पांच लोगों के बैठने की सुविधा है।
मुम्बई:

वाहन निर्माता महिंद्रा समूह का पहला विमान अपनी पहली प्रायोगिक उड़ान में सफल रहा। कम्पनी ने बुधवार को कहा कि एक सितम्बर को विमान सी-एनएम5 को 45 मिनट तक उड़ाकर इसकी जांच की गई। विमान में पांच लोगों के बैठने की सुविधा है। विमान के और भी प्रायोगिक उड़ान किए जा रहे हैं। बिक्री शुरू करने से पहले इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर मापा जाना है। विमान का निर्माण नेशनल एरोस्पेस लैबोरेटरीज और महिंद्रा एरोस्पेस (महिंद्रा समूह) और ऑस्ट्रेलिया की जिप्स ऐरो (महिंद्रा समूह की कम्पनी) मिल कर रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com