यह ख़बर 28 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लीबिया संकट से कच्चे तेल की कीमत चढ़ी

खास बातें

  • लीबिया और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी दर्ज की गयी है।
सिंगापुर:

लीबिया और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी दर्ज की गयी है। मई डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध 15 सेंट बढ़कर 105.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गयी। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी कच्चे तेल की कीमत मई डिलीवरी के लिए 25 सेंट बढ़कर 115.84 अमेरिकी डॉलर हो गयी। ऊर्जा मामलों के अर्गस मीडिया के विशेषज्ञ जैसन फीर ने कहा, लीबिया और पश्चिम एशिया में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमत चढ़ी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com