यह ख़बर 10 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुकेश को पछाड़ लक्ष्मी मित्तल बने सबसे अमीर

खास बातें

  • जाने माने उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर भारतीय हो गए हैं।
नई दिल्ली:

जाने माने उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर भारतीय हो गए हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी अरबपतियों ताज़ा सूची में 31 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल छठे नंबर पर हैं जबकि मुकेश अंबानी 27 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें पायदान पर खिसक गए हैं। मुकेश अंबानी पिछले तीन सालों से लगातार सबसे अमीर भारतीय बने हुए थे। विप्रो के अज़ीम प्रेमजी साढ़े सोलह अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 36वें पायदान पर हैं जबकि अनिल अंबानी 103 नंबर पर हैं। इस लिस्ट में एक बार फिर टॉप पर हैं मैक्सिको के कार्लोस स्लिम जबकि दूसरे नंबर हैं माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com