यह ख़बर 28 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

किफायती विमानन कम्पनी बेचेगी किंगफिशर

खास बातें

  • माल्या ने कहा कि उनका समूह किफायती विमानन कम्पनी किंगफिशर रेड को बेचेगा और वित्तीय स्थिति बेहतर करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू लाएगा।
नई दिल्ली:

उद्योगपति विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि उनका समूह किफायती विमानन कम्पनी किंगफिशर रेड को बेचेगा और वित्तीय स्थिति बेहतर करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू लाएगा। शेयरधारकों को खर्च घटाने और आमदनी बढ़ाने से सम्बंधित कदमों के बारे में बताने के तुरंत बाद माल्या ने संवाददाताओं से कहा, "हां, हम किंगफिशर रेड को समूह से हटा रहे हैं। हम किफायती सेवा श्रेणी में प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते हैं। लेकिन सब कुछ इतना बुरा भी नहीं है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com