यह ख़बर 25 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लीबिया संकट से कच्चे तेल की कीमत चढ़ी

खास बातें

  • न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट लाइट स्वीट क्रूड का भाव अक्तूबर डिलीवरी के लिए 14 सेंट्स बढ़कर 85.30 बैरल हो गया।
सिंगापुर:

लीबिया में जारी संकट के कारण एशियाई कारोबार में तेल की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उत्तरी अफ्रीकी देश को कच्चे तेल का उत्पादन संकट से पूर्व अवस्था में लाने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक वक्त लगेगा। इसके अलावा निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नान्के के संबोधन का भी इंतजार है। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट लाइट स्वीट क्रूड का भाव अक्तूबर डिलीवरी के लिए 14 सेंट्स बढ़कर 85.30 बैरल हो गया। वहीं ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत अक्तूबर डिलीवरी के लिए 21 सेंट्स बढ़कर 110.36 डॉलर रही। अर्न्‍स्ट एंड यंग के प्रमुख (एशिया-प्रशांत तेल एवं गैस गतिविधि) संजीव गुप्त ने कहा, आने वाले सप्ताह में लीबिया में तेल एवं गैस बुनियादी ढांचे की स्थिति की खबर पर तेल बाजार निर्भर करेगा। एसईबी कमोडिटी रिसर्च के विश्लेषक फिलिप पीटर्सन ने कहा कि अगर लीबिया में संकट समाप्त होता है तो तेल कीमत नीचे आ सकती है। इधर, निवेशक को बर्नान्के के संबोधन का भी इंतजार है। शुक्रवार को अपने संबोधन में अगर वह अर्थव्यवस्था को नई जान देने के लिए नए प्रोत्साहन उपायों का समर्थन करते हैं तो इससे बाजार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक तेल खपत वाला देश है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com