यह ख़बर 29 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में कच्चा तेल 85 डॉलर के पार

खास बातें

  • अमेरिका में आए चक्रवाती तूफान से रिफाइनरी को हुए कम नुकसान की खबर से एशियाई कारोबार में तेल की कीमत 85 डॉलर बैरल के ऊपर पहुंच गई।
सिंगापुर:

अमेरिका के पूर्वी तट पर आए चक्रवाती तूफान से रिफाइनरी को हुए कम नुकसान की खबर से एशियाई कारोबार में तेल की कीमत 85 डॉलर बैरल के ऊपर पहुंच गई। न्यूयॉर्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में अक्तूबर डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का भाव 11 सेंट्स बढ़कर 85.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को कच्चे तेल का भाव 85.37 डॉलर बैरल था। इसी प्रकार, अक्तूबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड का भाव 45 सेंट्स घटकर 110.91 रहा। कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के पूर्वी तट पर आये चक्रवाती तूफान से रिफाइनरी को हुए कम नुकसान की खबर से तेल की कीमत पर असर पड़ा। इस तूफान में 21 लोगों की मौत हो गयी जबकि 40 लाख से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com