खास बातें
- जेके लक्ष्मी सीमेंट को जून में समाप्त तिमाही के दौरान 22.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 35 फीसदी अधिक है।
New Delhi: जेके लक्ष्मी सीमेंट को जून, 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 22.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 35 फीसदी अधिक है। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 16.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार बढ़कर 441.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही से 21 फीसदी अधिक है।