यह ख़बर 11 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सीबीआई की कार्रवाई के बाद जिंदल स्टील के शेयर लुढ़के

खास बातें

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नवीन जिंदल के खिलाफ, कोयला खंड आवंटन मामले में कथित भूमिका के लिए मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को जिंदल स्टील पॉवर के शेयर लुढ़क गए।
मुम्बई:

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नवीन जिंदल के खिलाफ, कोयला खंड आवंटन मामले में कथित भूमिका के लिए मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को जिंदल स्टील पॉवर के शेयर लुढ़क गए।

बम्बई शेयर बाजार में इसके शेयर चार वर्षो के सबसे निचले स्तर 202.75 रुपये को स्पर्श करने के बाद दिन के कारोबार में 15.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 226.35 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीबीआई ने कहा है, "आरोप है कि दिल्ली स्थित इस्पात व लोहे की दो कम्पनियों ने कोयला खंड हासिल करने के लिए गलत तथ्य प्रस्तुत किए। दिल्ली स्थित कम्पनी समूह द्वारा हैदराबाद स्थित एक कम्पनी में कथित निवेश करने के भी आरोप हैं।"