खास बातें
- शुरुआती कारोबार में जापानी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक निक्केई में 225 के करीब छह फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।
टोक्यो: मंगलवार को 10 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में जापानी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक निक्केई में 225 के करीब छह फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। निक्केई 225 कुल 520.7 अंक (6.05 प्रतिशत) बढ़कर 9,125.85 अंक पर पहुंच गया। वहीं टोपिक्स सूचकांक भी 46.45 अंक (6.06 प्रतिशत) बढ़कर 813.18 अंक पर पहुंचा। मंगलवार को निक्केई में 10.55 प्रतिशत और टोपिक्स में 9,47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।