यह ख़बर 09 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक मंदी की आशंका से इटली की अर्थव्यवस्था हिली

खास बातें

  • आर्थिक मंदी की आशंका के चलते प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लूस्कोनी पहले ही सरकारी बजट में कटौती की बात कह चुके है।
Rome:

आर्थिक मंदी की बढ़ती आशंकाओं ने इटली की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। प्रधानमंत्री पहले सिल्वियो बर्लूस्कोनी पहले ही सरकारी बजट में कटौती की बात कह चुके है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने कहा है कि जिस दर से इटली की अर्थव्यवस्था रिकवरी कर रही है वो काफी कम है। रोम के एक व्यापारी ने बताया कि सरकार अब और क्या कटौती करेगी उनकी कमाई में पहले से ही 40 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आ चुकी है। सरकार के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के फंड से 12 बिलियन यूरो की कटौती करेगी। ये कटौती अगले चार सालों के दौरान की जाएगी। इसके अलावा हालात सामान्य होने तक सरकार सावर्जनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरियां बंद रहेंगी। सरकार के इस फैसले से करीब एक लाख मजदूरों पर असर पड़ सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com