खास बातें
- सेंसेक्स में सुबह के कारोबार के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इन्फोसिस का शेयर बीएसई में 2.74 फीसद चढ़कर 2,426.50 पर पहुंच गया।
Mumbai: डॉलर के मुकाबले रुपये के 42 पैसे गिरकर दो साल के निम्नतम स्तर 48.23 पर पहुंचने के मद्देनजर इन्फोसिस टेक्नोलाजीज के नेतृत्व में आईटी कपंनियों के शेयरों ने बीएसई में 2.74 फीसद तक की तेजी दर्ज की। सेंसेक्स में सुबह के कारोबार के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इन्फोसिस का शेयर बीएसई में 2.74 फीसद चढ़कर 2,426.50 पर पहुंच गया। इसी तरह देश सबसे बड़े साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस का शेयर 2.72 फीसद चढ़कर 1,045.50 पर पहुंच गया। विप्रो भी 2.47 फीसद चढ़कर 350 पर पहुंचा। इसके अलावा एचसीएल टेक ने 2.30 फीसद, ऐम्फेसिस ने 1.42 फीसद और टेक महिंद्रा ने 1.71 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की। इन शेयरों की तेजी के साथ बीएसई का आईटी सूचकांक 2.41 फीसद की तेजी के साथ 10 बजकर 15 मिनट पर 5,174.60 पर कारोबार कर रहा था।