खास बातें
- देश में इस समय 3,138 विदेशी कम्पनियां काम कर रही हैं। इसमें से करीब आधी दिल्ली में ही हैं।
नई दिल्ली: देश में इस समय 3,138 विदेशी कम्पनियां काम कर रही हैं। इसमें से करीब आधी दिल्ली में ही हैं। कम्पनी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि 18 अगस्त 2011 के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली 1,521 पंजीकृत कम्पनियों की संख्या के साथ देश में सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र 744 कम्पनियों के साथ दूसरे स्थान पर और कर्नाटक 248 कम्पनियों के साथ तीसरे स्थान पर है। पिछले तीन सालों में 820 कम्पनियां पंजीकृत हुईं। सिंह ने कहा कि 2008 में विदेशी कम्पनियों के पंजीकरण शुल्क के रूप में सरकार को 6.91 करोड़ रुपये, 2009 में 9.56 करोड़ रुपये और 2010 में 8.24 करोड़ रुपये हासिल हुए।