खास बातें
- उपभोक्ता विश्वास के मास्टरकार्ड वर्ल्डवाइड सूचकांक के मुताबिक भारत ने 81.2 अंक हासिल कर एशिया का सबसे अधिक उम्मीदों से भरे देश का दर्जा पाया।
दुबई: वैश्विक उपभोक्ता विश्वास सर्वे में भारत को एशिया का सबसे अधिक उम्मीदों से भरा देश बताया गया है। उपभोक्ता विश्वास के मास्टरकार्ड वर्ल्डवाइड सूचकांक के मुताबिक भारत ने 81.2 अंक हासिल कर एशिया का सबसे अधिक उम्मीदों से भरे देश का दर्जा पाया। इस सूचकांक में शून्य अंक हासिल करने वाले को निराशावादी और 100 अंक प्राप्त करने वाले को सबसे अधिक आशावादी देश का दर्जा दिया जाता है।
यह सूचकांक अगले छह माह में बाजार की मौजूदा परिस्थितियों में उपभोक्ता के विश्वास को मापता है। यह आर्थिक वृद्धि, रोजगार, शेयर बाजार, नियमित आय और गुणवत्ता पूर्ण जीवनयापन पर आधारित होता है।
सर्वे में 25 देशों के 12,915 लोगों को शामिल किया गया है। पश्चिम एशिया के उपभोक्ताओं के विश्वास में तीन अंक की बढ़ोतरी हुई और यह 85.7 हो गई। इसी तरह अफ्रीका और एशिया प्रशांत को क्रमश: 73.8 और 52.1 अंक हासिल हुए।