यह ख़बर 18 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय डाक ने किया एयर इंडिया के साथ गठजोड़

खास बातें

  • भारतीय डाक ने लोगों को बेहतर लॉजिस्टिक सेवाएं देने के लिए एयर इंडिया के साथ 15 हवाई अड्डों पर गठजोड़ की आज घोषणा की।
नई दिल्ली:

भारतीय डाक ने लोगों को बेहतर लॉजिस्टिक सेवाएं देने के लिए एयर इंडिया के साथ 15 हवाई अड्डों पर गठजोड़ की आज घोषणा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सेवा अगरतला, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, इंफाल, गुवाहाटी, पटना, लखनउ तथा त्रिवेन्द्रम (तिरुवनंतपुरम) हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेवाएं तीन श्रेणियों..हवाई अड्डा-से-हवाई अड्डा, शहर-से-शहर तथा घर से घर तक..में उपलब्ध होगी।