यह ख़बर 12 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'द न्यूयार्क टाइम्स' ने शुरू किया 'इंडिया इंक'

खास बातें

  • 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने भारतीय राजनीति, संस्कृति, व्यवसाय, खेल तथा जीवनशैली पर अंग्रेजी की एक नई वेबसाइट शुरू की है।
न्यूयॉर्क:

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने भारतीय राजनीति, संस्कृति, व्यवसाय, खेल तथा जीवनशैली पर अंग्रेजी की एक नई वेबसाइट शुरू की है। 'इंडिया इंक' नामक इस वेबसाइट पर उक्त विषयों से सम्बंधित समाचार व विश्लेषण होंगे। अमेरिका के अग्रणी समाचार पत्र समूह ने रविवार को इसकी घोषणा की। एनवाईटाइम्स डॉट कॉम/इंडियाइंक पर भारतीय उप महाद्वीप तथा विदेशों से सम्बंधित खबरें होंगी। शुरुआत में इंडिया इंक न्यूयॉर्क टाइम्स के डिजिटल सब्सक्रिप्शन पैकेज से अलग होगा। भारत में इंडिया इंक का सम्पादन टाइम्स ने किया है, जबकि हांगकांग में इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून (आईएचटी) ने हीदर टिमोस के नेतृत्व में किया है, जो पिछले चार साल से दैनिक के लिए भारत में व्यवसाय देखते रहे हैं। इसके फीचर नई दिल्ली और मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा लिखे गए हैं। साथ ही भारत के शीर्ष लेखक और प्रवासी भारतीय लेखकों के लेख भी इसमें होंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के कार्यकारी सम्पादक जिल अब्रामसन ने कहा, "वैश्विक स्तर पर इंडिया इंक टाइम्स उत्साहवर्धक विस्तार है।" वहीं इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून के प्रकाशक स्टीफेन दंबार-जॉनसन ने कहा, "हम भारत व विदेशों में अपने पाठकों तथा विज्ञापनदाताओं को अधिक बेहतर सेवाएं देने को लेकर उत्साहित हैं।"


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com