खास बातें
- कृषि राज्य मंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश को अगले दशक में सालाना 30 करोड़ टन अनाज की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: कृषि राज्य मंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कहा कि देश को अगले दशक में सालाना 30 करोड़ टन अनाज की जरूरत होगी। रावत ने कहा, देश को अगले 10.15 वर्ष में खाद्यान्नों के मामले में आत्मनिर्भरता के लिए सालाना 30 करोड़ टन अनाज का उत्पादन करना होगा। उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्रालय के चालू वर्ष के कृषि उत्पादन के बारे में दूसरे अनुमान के अनुसार इस वर्ष अनाज का कुल उत्पादन लगभग 23.21 करोड़ टन होगा। इससे पहले रावत ने यहां भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान :आईएआरआई: में द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, हमारा प्रयास होना चाहिए कि न केवल कृषि उत्पादन बढे बल्कि यह यह ऐसे ढंग से हो कि उत्पादन वृद्धि निरंतर बनाए रखी जा सके। उन्होंने कृषि उत्पादन के नुकसान के बचाने के उपायों पर भी बल दिया।