यह ख़बर 12 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ब्रिटेन में निवेश करने के मामले में भारत तीसरे नंबर पर

खास बातें

  • वित्तवर्ष 2010-11 के दौरान भारतीय कंपनियों ने ब्रिटेन में 97 नई परियोजनाओं में निवेश किया। इसके साथ भारत यहां निवेश करने वाला तीसरा सबसे बड़ा निवेशक बन गया।
लंदन:

वित्त वर्ष 2010-11 के दौरान भारतीय कंपनियों ने ब्रिटेन में 97 नई परियोजनाओं में निवेश किया। इसके साथ ही भारत यहां निवेश करने वाला तीसरा सबसे बड़ा निवेशक बन गया।  ब्रिटेन व्यापार एवं निवेश विभाग की ओर से जारी यूके इनवर्ड इनवेस्टमेंट रिपोर्ट 2010-11 के आंकड़ों के मुताबिक, तेजी से बढ़ने वाले देश भारत और चीन संख्या के लिहाज से ब्रिटेन की नवीन परियोजनओं में निवेश करने वाले प्रमुख देश हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com