यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अभी तक अमेरिकी संकट से वित्तीय बाजार पर असर नहीं : आईएमएफ

खास बातें

  • आईएमएफ के मौद्रिक एवं पूंजी बाजार विभाग की सहायक निदेशक लौरा कोड्रेस ने कहा, अभी तक अमेरिकी घटनाक्रम का बाजार पर मामूली असर दिखा है।
वाशिंगटन:

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि अमेरिका सरकार के कामकाज ठप होने का वित्तीय बाजार पर अभी तक असर नहीं हुआ है। हालांकि, इसके साथ ही आईएमएफ ने आगाह किया इस अनिश्चितता से ऋण की स्थिति सख्त हो सकती है।

आईएमएफ के मौद्रिक एवं पूंजी बाजार विभाग की सहायक निदेशक लौरा कोड्रेस ने कहा, अभी तक अमेरिकी घटनाक्रम का बाजार पर मामूली असर दिखा है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि इस राजनीतिक गतिरोध की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में ऋण की स्थिति सख्त हो सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बैंकों की भी चिंता बढ़ी है और वे ऋण में कटौती कर सकते हैं।