यह ख़बर 23 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

हुंदै ने पेश किया एसेंट का उन्नत संस्करण

खास बातें

  • हुंदै मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि एसेंट एक्जीक्यूटिव के बहारी रूप सज्जा को नया रूप दिया गया है।
चेन्नई:

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंदै मोटर ने सेडान का उन्नत संस्करण एसेंट एक्जीक्यूटिव, 2011 पेश करने की बुधवार को घोषणा की। हुंदै मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि एसेंट एक्जीक्यूटिव के बहारी रूप सज्जा को नया रूप दिया गया है। उपभोक्ता की बदलती रूचि को ध्यान में रखकर नया संस्करण पेश किया गया है। हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक :बिक्री और विपणन: अरविंद सक्सेना के अनुसार हमें विश्वास है कि एसेंट 2011 संस्करण ज्यादा लोकप्रिय होगा। एसेंट के नए संस्करण की कीमत दिल्ली में 5.01 लाख रुपये होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com