यह ख़बर 02 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अगले वित्तवर्ष में बेहतर जीडीपी वृद्धि की उम्मीद : मोंटेक

खास बातें

  • योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर कम रहने पर निराशा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वित्तवर्ष में जीडीपी वृद्धि दर बेहतर रहेगी।
नई दिल्ली:

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर कम रहने पर निराशा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वित्तवर्ष में जीडीपी वृद्धि दर बेहतर रहेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मौजूदा वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 4.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का आंकड़ा निराश करने वाला है। मुझे इससे अच्छे आंकड़े की उम्मीद थी। अहलूवालिया ने कहा, अब वास्तविक मुद्दा यह है कि क्या हम 2013-14 में वृद्धि में सुधार कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हम सुधार में सक्षम होंगे। बजट में अगले वित्तवर्ष में 6.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com