खास बातें
- कंपनी ने कहा है कि पांच या तीन साल के लिए आवास ऋण की ब्याज दर 10.75 प्रतिशत से 11.50 प्रतिशत रहेगी।
नई दिल्ली: एचडीएफसी ने आवास ऋण के लिए नई योजना 'फिक्स्ड फर्स्ट' सोमवार से शुरू की जिसमें आवास ऋण ग्राहक के पास पहले तीन या पांच साल के लिए स्थिर दर की सुविधा होगी। इसके बाद ऋण चल दर पर होगा। कंपनी ने कहा है कि पांच या तीन साल के लिए आवास ऋण की ब्याज दर 10.75 प्रतिशत से 11.50 प्रतिशत रहेगी। इसके बयान में कहा गया है कि इसके लिए 31 दिसंबर 2011 तक आवेदन करना होगा। उल्लेखनीय है कि आईसीआईसीआई बैंक भी इसी तरह की योजना पहले ही शुरू कर चुका है।