एचडीएफसी बैंक ने कैश ट्रांजेक्शन फीस में किया इजाफा, 1 मार्च से लागू

एचडीएफसी बैंक ने कैश ट्रांजेक्शन फीस में किया इजाफा, 1 मार्च से लागू

नई दिल्ली:

एचडीएफसी (HDFC) बैंक अपनी बैंक शाखाओं से कैश ट्रांजेक्शन के नए नियम 1 मार्च से लागू कर रहा है.  एचडीएफसी बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 मार्च से लागू ट्रांजेक्शन के नए नियम के मुताबिक, प्रति माह चार कैश जमा करने और निकालने के ट्रांजेक्शन मुफ्त रहेंगे. इसके बाद से प्रति ट्रांजेक्शन 150 रुपए लगेंगे. यही नहीं इन 150 रुपए पर अलग से टैक्स और सेस देना होगा. एक महीने में आप एचडीएफसी की होम ब्रांच 2 लाख तक बिना किसी चार्ज के निकाल सकते हैं. इससे अधिक की निकासी करते हैं तो प्रति हजार रुपए तक पर 5 रुपये  या फिर न्यूनतम चार्ज 150 रुपये देने होंगे. इस पर टैक्स और सेस अलग से लगेगा. नॉन होम ब्रांच से आप 25 हजार रुपए एक दिन में निकालते हैं तो फ्री है और उससे अधिक प्रति हजार रुपए तक के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपए  या फिर न्यूनतम चार्ज 150 रुपये देने होंगे. इस पर टैक्स और सेस अलग से लगेगा. यह भी बता दें कि ये केवल सेविंग अकाउंट पर ही नहीं बल्कि सैलरी अकाउंट्स पर भी लागू है.

सीनियर सिटीजन्स, बच्चों/नाबालिगों के अकाउंट्स के मामले में प्रति दिन की ट्रांजेक्शन लिमिट 25000 रुपये लागू रहेगी लेकिन इन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.

 
hdfc bank transaction fees

(HDFC बैंक ट्रांजेक्शन नए नियम 1 मार्च से लागू)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com