खास बातें
- हाकिन्स कुकर्स लिमिटेड ने कहा कि जौनपुर स्थित उसके संयंत्र के कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी ने इस हड़ताल को अवैध बताया।
New Delhi: हाकिन्स कुकर्स लिमिटेड ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जौनपुर स्थित उसके संयंत्र के कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी ने इस हड़ताल को अवैध बताया। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी के जौनपुर संयंत्र के ज्यादातर कर्मचारी 1 सितंबर से अवैध रूप से हड़ताल पर चले गए हैं। प्रबंधन स्थिति से निपटने के लिए सभी उचित कदम उठा रहा है। इस संबंध में और ब्यौरा हासिल करने के लिए कंपनी के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका। देश में कंपनी के तीन कारखाने हैं, जहां प्रेशर कुकर बनाए जाते हैं।