यह ख़बर 03 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के लिए अदानी समूह पर 200 करोड़ का जुर्माना

खास बातें

  • केंद्र सरकार ने अदानी ग्रुप को जोर का झटका दिया है। गुजरात में अदानी ग्रुप के प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गुजरात के मुंद्रा में बने अदानी ग्रुप के बहुआयामी प्रोजेक्ट और बंदरगाह पर ये जुर्
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने अदानी ग्रुप को जोर का झटका दिया है। गुजरात में अदानी ग्रुप के प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गुजरात के मुंद्रा में बने अदानी ग्रुप के बहुआयामी प्रोजेक्ट और बंदरगाह पर ये जुर्माना लगाया है।

मुंद्रा में अदानी ग्रुप ने आधुनिक बंदरगाह बनाया है। अदानी ग्रुप पर यह जुर्माना पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने के लिए लगा है। केंद्र सरकार ने यह फैसला पांच सदस्यों की कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेंटर फॉर साइंस एंड एंवायरमेंट की सुनीता नारायण इस कमेटी की अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अदानी ग्रुप के प्रोजेक्ट से आस-पास के पर्यावरण को नुकसान हुआ है।