मुंबई : सरकार द्वारा समर्थित आत्मनिर्भर भारत कोष (एसआरआईएफ) ने अपने परिचालन के पहले वर्ष में छोटे व्यवसायों को मदद के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है.इसमें बताया गया कि सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए इस कोष के तहत 38 ‘बेटी कोष' को मंजूरी दी गई है जिसमें 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है. यह व्यवस्था सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (MSME)तक कोष प्रवाह को अधिकतम करने के उद्देश्य से है. एमएसएमई में निवेश योग्य कोष का कुल मूल्य 50,000 करोड़ रुपये तक है.