यह ख़बर 07 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

गूगल 10 कम प्रचलित उत्पादों को बंद करेगी

खास बातें

  • इंटरनेट सर्च इंजिन कंपनी गूगल कम से कम दस उत्पादों को बंद करेगी ताकि अपने परिचालन को और चुस्त दुरूस्त कर सके।
न्यूयार्क:

इंटरनेट सर्च इंजिन कंपनी गूगल कम से कम दस उत्पादों को बंद करेगी ताकि अपने परिचालन को और चुस्त दुरूस्त कर सके। गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलेन यूस्टेसे ने आधिकारिक ब्लाग पर यह जानकारी दी है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'अगले कुछ महीनों में हम अनेक उत्पादों कों बंद करेंगे और कुछ अन्रू को मौजूदा उत्पादों में मिला देंगे।' उन्होंने कहा है, 'इससे हमारे उपयोक्ताओं के लिए चीजें और आसान हो जाएंगी। इसके अलावा कंपनी भी अन्य उत्पादों पर बेहतर ढंग से ध्यान दे सकेगी।' कंपनी जिन उत्पादों को बंद करने जा रही है उनमें अरडवरक, फास्ट फ्लिप व नोटबुक है। इसी तरह कंपनी डेस्कटाप को भी बंद करेगी। गूगल की योजना गूगल पैक कार्य्रकम को भी बंद करने की है जो उपयोक्तओं को अनेक साफ्टवेयर डाउनलोड करने की अनुमति देता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com