खास बातें
- सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को 10 ग्राम सोने के दाम बढ़कर साढ़े 28 हज़ार रुपये के पार चले गए हैं।
New Delhi: सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को 10 ग्राम सोने के दाम बढ़कर साढ़े 28 हज़ार रुपये के पार चले गए हैं। यह सोने का अभी तक का सबसे ऊंचा स्तर है। दुनियाभर के बाज़ारो में सोना एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है जिसके चलते इसकी मांग बढ़ गई है। दूसरी तरफ शेयर बाजारों में कमजोरी की वजह से भी सोने पर बढ़-चढ़कर दांव लग रहा है। शुक्रवार को अमेरिका में जारी हुए बेरोजगारी के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। मंदी के आसार को भांपकर निवेशक सोने को तरजीह दे रहे हैं।