यह ख़बर 18 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वैश्विक संकेतों से सोने की चमक बढ़ी

खास बातें

  • वैश्विक संकेतों से वायदा बाजार में सोने का दाम 0.23 प्रतिशत के उछाल के साथ 23,125 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
New Delhi:

वैश्विक संकेतों से वायदा बाजार में सोने का दाम 0.23 प्रतिशत के उछाल के साथ 23,125 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हाजिर बाजार की मजबूत मांग से भी सोने की कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह के अनुबंध का दाम 0.23 प्रतिशत या 54 रुपये बढ़कर 23,125 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 296 लाट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह सोने के अगस्त माह के सौदे का दाम 0.22 प्रतिशत या 51 रुपये की मजबूती के साथ 23,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 32 लाट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख से यहां सोने के वायदा भाव में तेजी आई। यूरोप का ऋण संकट और फैलने से निवेश के विकल्प के रूप में वहां सोने की मांग बढ़ रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com