यह ख़बर 26 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वैश्विक मंदी के बीच सोना-चांदी में गिरावट जारी

खास बातें

  • कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी में गिरावट आई।
New Delhi:

कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी में गिरावट आई। जहां चांदी केभाव 500 रुपये लुढ़क कर 55700 रुपये किलो वहीं सोने केभाव 35 रुपये टूटकर 21135 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत होने और अमेरिकी शेयर बाजार में आये सुधार के कारण वैश्विक बाजार में सोने चांदी की कीमतोंमें गिरावट आई जिसका असर स्थनीय बाजार धारणा परपड़ा। मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से भी बाजारधारणा प्रभावित हुई वैश्विक बाजारमें सोने केभाव 8.70 डॉलर टूटकर 1426.20 डॉलर और चांदी केभाव 32.6 सेंट गिरकर 37.04 डॉलर प्रति औंस बोले गए। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 35 रुपये कीगिरावट के साथ क्रमश: 21135 रुपये और 21015 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी केभाव पूर्वस्तर 17500 रुपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार केभाव भारी बिकवाली के चलते 500 रुपये की गिरावट के साथ 55700 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 370 रुपये टूटकर 55430 रुपये किलो बंद हुए। जबकि चांदी सिक्का केभाव 300 रुपये चढ़कर 59500-60000 रुपये प्रति सैगड़ा बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com