यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सोना 26,490 रु. की नई ऊंचाई पर

खास बातें

  • मजबूत वैश्विक रुख के बीच चौतरफा लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 26,490 रु. प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए।
नई दिल्ली:

मजबूत वैश्विक रुख के बीच चौतरफा लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 26,490 रु. प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए। सोने में छह कारोबारी सत्रों से तेजी जारी है। गुरुवार को यह 435 रु. चढ़कर 26,490 रु. प्रति दस ग्राम हो गया। इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिका और यूरोप में गहराते रिण संकट के कारण सोने में निवेश को सुरक्षित माना जा रहा है। आभूषण निर्माताओं ने कहा कि दुनियां भर के शेयर बाजारों में आई गिरावट के कारण निवेशकों ने वैकल्पिक निवेश के तौर पर सर्राफा बाजार में अपनी पूंजी झोक दी है जिसके कारण बाजार धारणा में और तेजी आई है। सटोरियां लिवाली के चलते चांदी के भाव 1100 रु. की तेजी के साथ 59,200 रु. किलो हो गए। वैश्विक बाजार में सोने के भाव 1.2 प्रतिशत चढ़कर 1814.95 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 435 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 26,490 रु. और 26,370 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रु. चढकर 21000 रु. प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 1100 रु. की तेजी के साथ 59,200 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1040 रु. चढ़कर 58,440 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 66,000 :67,000रु. प्रति सैकंड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com