यह ख़बर 16 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

अगस्त में सोने का आयात बढ़कर 2.03 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली:

देश में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 2.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने में सोने का आयात 73.87 करोड़ डॉलर रहा था। हालांकि जुलाई में सोने का आयात 26.39 प्रतिशत घटकर 1.81 अरब डॉलर रहा था। लगातार सात माह तक गिरावट के बाद आखिरी बार जून में सोने का आयात बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा अगस्त में मामूली रूप से बढ़कर 10.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार ने बढ़ते चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश के लिए सोने के आयात पर अंकुश लगाए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक है। यहां सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग पूरी करने के लिए किया जाता है।