खास बातें
- विदेश में तेजी के रुख के बीच सोने का वायदा भाव 28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई: विदेश में तेजी के रुख के बीच सोने का वायदा भाव 28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी डिलीवरी के लिए सोने का भाव 224 रुपये की बढ़त के साथ 28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा और इसमें छह लाट में कारोबार हुआ। इसी तरह, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 163 रुपये मजबूत होकर 28,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा और इसमें 121 लाट में कारोबार हुआ, जबकि अक्तूबर डिलीवरी का भाव 171 रुपये चढ़कर 28,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इसमें 2,099 लाट में कारोबार हुआ।